रेल अवपथन के कारण ट्रेन यातायात प्रभावित, देखे लिस्ट
रेल अवपथन के कारण रेल यातायात प्रभावित
उत्तर रेलवे के शकूरबस्ती स्टेशन पर रेल अवपथन के कारण रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार:-
1. गाडी संख्या 14732, बठिण्डा-दिल्ली जो दिनांक 10.12.25 को बठिण्डा से प्रस्थान की है, वह शकूरबस्ती तक ही संचालित होगी। अर्थात् शकूरबस्ती-दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 14731, दिल्ली-बठिण्डा दिनांक 10.12.25 को दिल्ली के स्थान पर शकूरबस्ती से संचालित होगी। अर्थात् दिल्ली-शकूरबस्ती के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 12482, श्रीगंगानगर-दिल्ली जो दिनांक 10.12.25 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान की है, वह शकूरबस्ती तक ही संचालित होगी। अर्थात् शकूरबस्ती-दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 12481, दिल्ली-श्रीगंगानगर दिनांक 10.12.25 को दिल्ली के स्थान पर शकूरबस्ती से संचालित होगी। अर्थात् दिल्ली-शकूरबस्ती के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
