home page

हरियाणा के इस जिले से अयोध्या के लिए चलेगी ट्रेन, सांसद ने दिखाई हरी झंडी

यह ट्रेन बठिंडा से चल कर अयोध्या तक जाएगी
 
 | 
यह ट्रेन बठिंडा से चल कर अयोध्या तक जाएगी

mahendra india news, new delhi

हरियाणा के रोहतक से अयोध्या के लिए ट्रेन रवाना हुई। अयोध्या के लिए इस ट्रेन को सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनके साथ में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी मौजूद रहे। सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि अयोध्या के लिए गाड़ी चलने का पूरा श्रेय इस क्षेत्र की आमजन को जाता है।


उन्होंने बताया कि अयोध्या से काफी लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। सांसद ने कहा कि अयोध्या जाना और रामलला के दर्शन करना अब आसान हो गया है। यह ट्रेन बठिंडा से चल कर अयोध्या तक जाएगी। यहां रोहतक में शाम करीब 7:15 बजे पहुंचेगी। यहां से श्रद्धालुओं को लेकर 7:20 पर अयोध्या के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन के काफी फायदे होंगे। यह सप्ताह में 4 दिन चलेगी। बठिंडा से मालदा टाउन इसका रूट तय हुआ है। यह रोहतक के बाद बहादुरगढ़ भी रुकेगी। इसके लिए रेल मंत्री से विशेष आग्रह किया गया था।

उन्होंने कहा कि अब तो राम आ गए हैं। नये युग की शुरुआत हो गई है। राम सबका मंगल करेंगे। श्रद्धालु भी समझदारी से काम लेते हुए आसानी से जाएं। वहां प्रशासन को व्यस्था बनाने में दिक्कत होगी। इस मौके पर अनेक लोग मौजूद रहे।