home page

राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस पूर्व परेड-2025 के लिए स्वयंसेवकों का परीक्षण शिविर आयोजित

 | 
Training camp for volunteers for State Level Republic Day Pre-Parade-2025 organized

mahendra india news, new delhi
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय्र, सिरसा के एनएसएस इकाई द्वारा कुलपति प्रो. विजय कुमार के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस पूर्व परेड-2025 के लिए स्वयंसेवकों के परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डा. रोहतास के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में राज्य के दस विश्वविद्यालयों (केयूकेए सीडीएलयू, सिरसा, जीजेयूएसएंडटी हिसार, सीआरएसयू, जींद, सीसीएसएचएयू, हिसार, एमपीएच यूनिवर्सिटी करनाल, महर्षि वाल्मिकी संस्कृत यूनिवर्सिटी, मुंदरी, कैथल, श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र,

एमएम विश्वविद्यालय मुलाना, अंबाला और नीलम विश्वविद्यालय कैथल) के कुल 85 एनएसएस स्वयंसेवकों (41 लडक़ों और 44 लड़कियों) ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में स्टेट एनएसएस ऑफिसर डा. दिनेश तथा क्षेत्रीय निदेशालय की तरफ  से मनोज और विशाल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस आयोजन में आए हुए स्वयंसेवकों ने दौड़, परेड, इंटरव्यू और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया।

इस कार्यक्रम की शुरुआत में स्टेट एनएसएस ऑफिसर डा. दिनेश तथा क्षेत्रीय निदेशालय की तरफ  से आए हुए मनोज ने एन एस एस के महत्व और उपलब्धियों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने एनएसएस से जुड़ी कुछ मुख्य बातें बताई तथा कहा कि एनएसएस गतिविधियों में भाग लेने वाले स्वयंसेवको को देशदृविदेश की संस्कृति के बारे में जानने का मौका मिलता है। एनएसएस स्वंयसेवकों तथा एनसीसी कैडेट्स ने इस कार्यक्रम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

WhatsApp Group Join Now

इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डा. रोहतास ने आए हुए सभी मेहमानों, कार्यक्रम अधिकारियों, स्वयंसेवकों तथा अन्य सभी का स्वागत और धन्यवाद किया तथा बताया कि एनएसएस की इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेना प्रत्येक के लिए सौभाग्य की बात है। इस अवसर पर प्रो. सेवा सिंह बाजवा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. गुरसाहिब सिंह, डा. सुमन और डा. सुरेश, संगीत विभाग से डा. सरस्वती और डा. विनोद, गवर्नमेंट नेशनल कॉलेज से शेर सिंह, एनसीसी ट्रेनर सोनिका तथा एनएसएस स्वयंसेवक व एनसीसी कैडेट्स सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक/गैर शिक्षक अधिकारी व कर्मचारी व विद्यार्थी प्रमुख रूप से उपस्थित थे तथा भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।