अखिल भारतीय सिविल सेवा हॉकी व चेस प्रतियोगिता के लिए 25 व 26 को इस जिले में होंगे ट्रायल

खेल विभाग द्वारा अखिल भारतीय सिविल सेवा हॉकी व चेस प्रतियोगिता (पुरुष व महिला) के लिए ट्रायल लिए जाऐंगे। हरियाणा में सिरसा के जिला खेल अधिकारी जगदीप ने बताया कि हॉकी प्रतियोगिता के लिए 25 जनवरी को पुरुष वर्ग तथा 26 जनवरी को महिला खिलाडिय़ों के पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल खेल परिसर में ट्रायल लिए जाएंगे।
इसी तरह चैस प्रतियोगिता (पुरूष एवं महिला) के लिए ट्रॉयल 25 जनवरी को ताऊ देवीलाल खेल परिसर सैक्टर 3 पंचकूला में लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ट्रायल देने वाले अधिकारी व कर्मचारी सुबह 10 बजे ताऊ देवीलाल खेल परिसर सैक्टर 3 पंचकूला पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में जो भी कर्मचारी या अधिकारी हिस्सा लेना चाहते हैं, उनके संबंधित विभाग द्वारा ही टी.ए. - डी.ए. दिया जाएगा।
जो भी अधिकारी / कर्मचारी ट्रायल देना चाहते है वे अपने विभाग से प्रतियोगिता संबंधी जरूरी प्रमाण पत्र बनाएं। संबंधित अधिकारी व कर्मचारी सिविल सेवा प्रतियोगिता से संबंधित ज्यादा जानकारी विभागीय वेबसाइट डीओपीटीडॉटजीओवीडॉटइन से ले सकते हैं।