कारगिल विजय दिवस पर शहीद कृष्ण कुमार को दी श्रद्धांजलि, जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने शहीद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

 | 
Tribute paid to martyr Krishna Kumar on Kargil Vijay Diwas, JJP National President Dr. Ajay Singh Chautala garlanded the statue of the martyr
Mahendra india news, new delhi
 जननायक जनता पार्टी परिवार ने शनिवार को पूरे देश में मनाए जा रहे कारगिल विजय दिवस पर देश के उन सभी बहादुर जवानों के प्रति अपनी कृतज्ञता दर्शाई जिन्होंने अपने वतन की खातिर अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। इसी कड़ी में जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बेगू रोड स्थित गोल डिग्गी चौक पहुंचकर चौक पर स्थित गांव तरकांवाली के जांबाज सिपाही शहीद कृष्ण कुमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
 जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि आज हम उन सभी शहीदों को नमन करते हैं जिन्होंने कारगिल युद्ध में अपनी शहादत दी और देश की रक्षा करते हुए अपनी कुर्बानी दी लेकिन देश को आंच नहीं आने दी। डॉ. चौटाला ने कहा कि आज का दिन हमारे सेना के जवानों पर गर्व करने का दिन भी है। उन्होंने कहा कि जब जब देश की सीमाओं को पार करने का दुश्मनों ने साहस किया है, तब तब हमारे वीर सैनिकों ने दुश्मनों के दांत खट्टे किए हैं। उन्होंने कारगिल दिवस पर इस युद्ध में भाग लेने वाले सभी वीर सैनिकों व बलिदानियों को जेजेपी पार्टी की ओर से नमन किया। 
इस अवसर पर उनके साथ जेजेपी के जिला अध्यक्ष अशोक वर्मा, डॉ. राधेश्याम शर्मा, सुरेंद्र बेनीवाल, जिला कार्यालय प्रभारी हरि सिंह भारी, प्रोमिला शर्मा, जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी, राजस्थान के जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष पृथ्वी मील, राजेंद्र गनेरीवाला, अनिल कासनिया, योगेश शर्मा, शहरी अध्यक्ष दीपक भाटिया, शगनजीत सिंह गिल, योगेश मोदी एडवोकेट, योगेश शर्मा एडवोकेट, संदीप कंबोज एडवोकेट, युसूफ खान, कादर खान, दीपक शर्मा, ओमप्रकाश जाखड़, अंकित सचदेवा, अमरजीत कौर आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी शहीद कृष्ण कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की। 
WhatsApp Group Join Now
उल्लेखनीय है कि वर्ष 1999 में भारत व
पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध में देशभर से 527 जवानों ने अपनी शाहदत दी। अकेले हरियाणा से 74 जवानों ने कारगिल युद्ध में अपनी छाप छोड़ते हुए शहादत दी। इनमें से सिरसा जिले के भी तीन जवानों ने कृष्ण कुमार, निहाल सिंह व राधेश्याम ने अपनी शहादत दी थी। 
News Hub