home page

त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस का हाँसी स्टेशन पर होगा ठहराव, देखें टाइम शेड्यूल

 | 
news

mahendra india news, new delhi
ट्रेन संख्या 14620 फिरोजपुर कैंट- अगरतला (त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस) को श्री रणबीर गंगवा, माननीय मंत्री जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण  (भवन एवं सडक़), श्री जयप्रकाश माननीय सांसद लोकसभा (हिसार), श्री विनोद भयाना माननीय विधायक (हाँसी) ने हाँसी स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर किया ठहराव का शुभारंभ 

 यात्री सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 14717/18 बीकानेर-हरिद्वार- बीकानेर एक्सप्रेस के हाँसी स्टेशन पर ठहराव की घोषणा

 
मंगलवार (14.09.26) को हाँसी स्टेशन पर गाड़ी संख्या 14620/19 फिरोजपुर केंट- अगरतला-फिरोजपुर कैंट त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस का ठहराव कर्यक्रम आयोजित किया गया। 
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक  श्री राजेन्द्र सिंह चौधरी ने स्टेज पर आमंत्रित जनप्रतिनिधियों का साफा पहनाकर स्वागत किया एवं मण्डल की आय, नई ट्रेनों के संचालन, ठहराव एवं उपलब्धियों के बारे में बताया। अपर मण्डल रेल प्रबंधक ने बताया कि बीकानेर रेल मंडल बेहतर यात्री सुविधा हेतु प्रतिबद्ध है।
इसके पश्चात गाड़ी संख्या गाड़ी संख्या 14620 फिरोजपुर कैंट- अगरतला (त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस) को श्री रणबीर गंगवा, माननीय मंत्री जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण  (भवन एवं सडक़), श्री विनोद भयाना माननीय विधायक (हाँसी) ने हाँसी स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर  ठहराव का शुभारंभ किया।

इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में  रेलवे द्वारा यात्री सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 14717/18 बीकानेर-हरिद्वार- बीकानेर एक्सप्रेस के हाँसी स्टेशन पर ठहराव की घोषणा भी की गयी।

इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हांसी स्टेशन पर महत्वपूर्ण रेलसेवाओं के ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे हांसी एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को देश की राजधानी दिल्ली, प्रयागराज, गुवाहाटी एवं पूर्वोत्तर भारत के अन्य शहरों से सीधा जुड़ाव हो जाएगा साथ ही व्यापार क्षेत्र में इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा ।
बीकानेर- हरिद्वार-बीकानेर के बारे में मंत्रीजी ने कहा कि देवभूमि हरिद्वार से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
 उन्होंने कहा कि रेल सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र के व्यापार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

WhatsApp Group Join Now

हाँसी विधायक श्री विनोद भयाना ने कहा कि हांसी स्टेशन पर इन रेलसेवाओं के ठहराव से स्थानीय यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। बीकानेर-हरिद्वार रेलसेवा के ठहराव से क्षेत्रवासियों को हरिद्वार सहित महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

 हांसी स्टेशन पर इन रेलसेवाओं का ठहराव इस प्रकार रहेगा— 

गाड़ी संख्या 14619 अगरतला-फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस दिनांक 19.09.2026 से हांसी स्टेशन पर 15.44 बजे आगमन एवं 15.46 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 14620 फिरोजपुर कैंट-अगरतला एक्सप्रेस दिनांक 14.09.2026 से हांसी स्टेशन पर 19.00 बजे आगमन एवं 19.02 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 14717 बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस दिनांक 15.09.2026 से हांसी स्टेशन पर 04.22 बजे आगमन एवं 04.24 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 14718 हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस दिनांक 16.09.2026 से हांसी स्टेशन पर 01.03 बजे आगमन एवं 01.05 बजे प्रस्थान करेगी।
इस प्रकार हांसी स्टेशन पर इन दोनों महत्वपूर्ण रेलसेवाओं के ठहराव से स्थानीय यात्रियों को आवागमन की अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी।

कार्यक्रम के अंत मे वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री वीरेंद्र जोशी ने सभी आगंतुक अतिथियों जनप्रतिनिधियों, आगन्तुक अतिथियों, गणमान्य नागरिकों को अपनी व्यस्त दिनचर्या में से समय निकालकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया एवं भविष्य में भी इसी प्रकार से रेलवे के लिए समर्पित भाव की आशा करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। 
इस अवसर अपर मंडल रेल प्रबंधक राजेंद्र सिंह चौधरी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र जोशी, वाणिज्य निरीक्षक गौतम सहित रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।