home page

SIRSA में ट्यूबवेल की केबल तार चोरी की वारदात सुलझी, आरोपी गिरफ्तार

 | 
news

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने गांव किराड़कोट के खेत से ट्यूबवेल की केबल तार चोरी की वारदात को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी किराड़कोट के रूप में हुई है। बड़ागुढ़ा थाना प्रभारी ने बताया कि गांव किराड़कोट निवासी सतपाल सिंह पुत्र हरदेव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 29 अगस्त की रात वह अपने खेत में ट्यूबवेल की मोटर चालू हालत में छोड़कर घर आ गया था।

रात के समय अज्ञात व्यक्ति ट्यूबवेल पर लगी करीब 80 फुट केबल तार चोरी कर मौके से फरार हो गए।शिकायत मिलने पर बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए संदिग्ध लोगों पर नजर रखी। इसी दौरान पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गांव किराड़कोट में कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलदीप सिंह को उसके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा चोरी की वारदात में शामिल अन्य लोगों और चोरी की गई केबल तार के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी ने इससे पहले इस तरह की अन्य वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। पुलिस का कहना है कि संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।