home page

हरियाणा प्रदेश में कछुए के नाम पर पांच लाख का हुआ खेल, 5 आरोपी गिरफ्तार; 4 लाख और दो बाइक बरामद

 | 
news

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के महेंद्रगढ़ जिला से बड़ी घटना सामने आ रही है। महेंद्रगढ़ पुलिस ने कछुआ दिलाने के नाम पर 5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आने के बाद कार्रवाई करते हुए ठगी के खेल में शामिल 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 4 लाख रुपये की रकम और वारदात में इस्तेमाल की गई 2 बाइक बरामद किए हैं।

महेंद्रगढ़ पुलिस की जांच में पता चला है कि वारदात में एक-दो नहीं, बल्कि 5 आरोपित संलिप्त थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फैजल खान ने बताया कि जेरपुर निवासी राहुल ने 30 जुलाई को शिकायत दी थी। शिकायत के मुताबिक 2 युवकों ने उसके पिता को कछुआ उपलब्ध कराने की बात कही और खरीद-फरोख्त के नाम पर सौदा तय किया। इसके बाद उन्हें सेहलंग रोड पर बुलाया गया। यहां 5 लाख रुपये लेने के बाद आरोपित कछुआ लेकर वहां से निकल गये।


पुलिस ने जांच के आधार पर 5 अगस्त को सीताराम निवासी बास खुड़ाना और श्योराम निवासी कोला का बास, अलवर को गिरफ्तार किया। 6 अगस्त को दोनों को कोर्ट में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस ने 4 लाख रुपये और दोनों बाइक बरामद कीं।

जांच आगे बढ़ी तो 7 अगस्त को धौलू बावरिया निवासी बावरिया की ढाणी, निम्बी, जयपुर को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद बास खुड़ाना निवासी गोपाल और उसकी पत्नी कैलाशी देवी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों को अदालत में पेश करने के बाद नसीबपुर जेल भेज दिया गया।

WhatsApp Group Join Now

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी लालच में आकर अनजान व्यक्ति को रकम न दें और संदिग्ध खरीद-फरोख्त की सूचना तुरंत पुलिस को दें।