home page

गांव दड़बा कलां में ट्यूबवेल की केबल व स्टार्टर चोरी करने वाले नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार

 | 
Two accused, including a minor, arrested for stealing a tubewell cable and starter in Dadba Kalan village

mahendra india news, new delhi

सिरसा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस ने खेतों में लगे ट्यूबवेलों से केबल तार व स्टार्टर चोरी करने के मामले में नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी राहुल पुत्र जन्टा राम निवासी गांव नटार को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। 


नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी ने बताया कि गांव दड़बा निवासी अशोक कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 18 अगस्त की रात अज्ञात चोर उसके खेत में लगे ट्यूबवेल से करीब 50 से 70 फुट केबल तार तथा एक स्टार्टर चोरी कर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना नाथूसरी चौपटा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राहुल को गिरफ्तार किया तथा एक नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया। 


पुलिस के अनुसार इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। पुलिस आरोपियों से जिले में हुई अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी गिरोह के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देते थे या अकेले ही चोरी करते थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा, जबकि नाबालिग को नियमानुसार ऑब्जर्वेशन होम करनाल भेजा जाएगा। पुलिस ने कहा कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। ग्रामीणों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।

WhatsApp Group Join Now