home page

हरियाणा में यमुना नदी में नहाने गये दो सगे भाई डूबे, तलाश में जुटे गोताखोर

 | 
Two brothers drowned while bathing in the Yamuna River in Haryana; divers are engaged in the search

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेख्श की बड़ी खबरों में सोनीपत से हैं। जहां पर एक दुखद घटना सामने आई है। युमना नदी में दो सगे भाईयों के डूबने की सूचना है। जानकारी के अनुसार नहाने के दौरान दोनों भाई नदी की तेज धारा में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचा गया। इसके बाद दोनों की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में मातम पसरा हुआ है।

गांव सनपेड़ा निवासी 15 साल का सत्यम और 17 साल का उसका भाई शिवम, अपने साथी 16 साल के प्रिंस के साथ यमुना नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान दोनों भाई नदी की तेज धारा में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन हरकत में आ गया और दोनों की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके बाद से गोताखोरों की सहायता से नदी में दोनों भाइयों की खोजबीन की जा रही है,लेकिन देर अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।