home page

क्षेत्रीय केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र द्वारा दो दिवसीय आईपीएम अभिरुचि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

 | 
Two-day IPM aptitude training programme organised by Regional Central Integrated Pest Management Centre

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र द्वारा ग्राम बाजेकां, ब्लॉक सिरसा में प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत डा. वंदना पांडेय, उप निदेशक द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। साथ ही एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई।

डा. वीडी  निगम उप निदेशक द्वारा कपास की फसल में लगने वाले कीट की पहचान एवं उनके प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। लक्ष्मी चंद वनस्पति संरक्षण अधिकारी ने फसल में लगने वाले कीटों को यांत्रिक विधियों से नियंत्रित करने हेतु फेरोमोन ट्रैप की जानकारी दी। जमुना नेगी, वनस्पति संरक्षण अधिकारी द्वारा बीज उपचार की विधियों एवं उसके लाभ तथा फैसलों में लगने वाले कीट एवं बीमारियों के जैविक नियंत्रण पर प्रकाश डाला गया।

डा. रमेश कुमार, खंड कृषि अधिकारी तथा डा. संत लाल, विकास अधिकारी कृषि द्वारा राज्य कृषि विभाग के अधिकारियों ने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजना के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में राजेन्द्र सिंह कंग, सरपंच, श्रीराम जीत, सूरज बरनवाल, सहायक वनस्पति संरक्षक अधिकारी एवं लखमी चंद वैज्ञानिक सहायक एवं किसानों की भागीदारी रही। इस अवसर पर एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन पर प्रदर्शनी भी लगाई गयी, जिसका किसानों भरपूर लाभ उठाया।

WhatsApp Group Join Now