home page

भारतीय मजदूर संघ हरियाणा की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक

 | 
Two-day meeting of the Bharatiya Mazdoor Sangh Haryana State Executive Committee concludes

mahendra india news, new delhi
भारतीय मजदूर संघ हरियाणा की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता में राशोबा कॉलेज आॅफ एजुकेशन जिला सिरसा में सम्पन्न हुई। आज की बैठक में उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री सोहनलाल गुप्ता का भी मार्गदर्शन मिला। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मैहला ने किया। बैठक में पिछली 23 मई की बैठक की समीक्षा एवं आगामी रणनीति तैयार की गई।

अनेक विषयों पर चर्चा हुई। प्रदेश के कांट्रेक्चुअल कार्यों की सेवा सुरक्षा का मुद्दा विशेष रहा। इसके अलावा प्रदेश के वर्ष 2027 के अधिवेशन की चर्चा कर इसकी रूपरेखा तैयार की गई। अगला प्रदेश का अधिवेशन 5/6 व 7 फरवरी 2027 को कैथल जिला में होगा। इसके साथ-साथ वर्ष 2029 का अखिल भारतीय अधिवेशन हरियाणा प्रांत में होगा, उस पर भी चर्चा की गई।

सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति के बारे बताया गया और संदेश दिया कि भारतीय  मजदूर संघ के कार्यकर्ता समर्पण भाव लेकर संगठन का कार्य करें। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों में काम करने की ज्यादा जरूरत है। आप लोग जो भाव लेकर संगठन के साथ जुड़े अवश्य पूर्ण होगा। बैठक की व्यवस्था प्रदेश की बिजली कि यूनियन अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा विभाग के कर्मचारियों ने बहुत अच्छे से की।

WhatsApp Group Join Now