home page

रूणिचा धाम में मेले के दौरान लालगढ से रामदेवरा के लिए 2 जोडी मेला स्पेशल ट्रेन शुरू

 | 
Two pairs of special fair trains introduced from Lalgarh to Ramdevra during the fair at Runicha Dham

mahendra india news, new delhi
रेलवे विभाग ने रूणिचा धाम में मेले के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे द्वारा 02 जोड़ी रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:-
1. ट्रेन संख्या 04751, लालगढ-रामदेवरा मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.09.26 से 22.09.26 तक (04 ट्रिप) लालगढ से 04.00 बजे प्रस्थान कर 07.30 बजे रामदेवरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04752, रामदेवरा-लालगढ मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.09.26 से 22.09.26 तक (04 ट्रिप) रामदेवरा से 09.00 बजे रवाना होकर 12.00 बजे लालगढ पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कोलायत व फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। 

इस रेलसेवा में 08 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बें होगें। 
2. ट्रेन संख्या 04753, लालगढ-रामदेवरा मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.09.26 से 22.09.26 तक (04 ट्रिप) लालगढ से 13.00 बजे प्रस्थान कर 16.30 बजे रामदेवरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04754, रामदेवरा-लालगढ मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.09.26 से 22.09.26 तक (04 ट्रिप) रामदेवरा से 17.00 बजे रवाना होकर 20.15 बजे लालगढ पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कोलायत  व फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 08 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बें होगें।