home page

स्वामी विवेकानंद स्कूल, अरनियांवाली के दो खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन

 | 
news

Mahendra india news, new delhi

अरनियांवाली (सिरसा): स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अरनियांवाली के लिए गर्व का क्षण है कि विद्यालय के दो होनहार खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र **निशांत ज्यानी **ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) तथा रॉबिन ने कांस्य पदक (Bronze Medal) जीतकर विद्यालय, अपने अभिभावकों और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

दोनों खिलाड़ी अब सिरसा जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें दोनों खिलाड़ियों का फूलमालाओं एवं तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल रहा।

विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण खोथ, प्राचार्य डॉ. निशा गुप्ता, एमडी रोहतास जांगड़ा तथा प्रेसिडेंट निहाल सिंह खोथ ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा खेलों के क्षेत्र में भी निरंतर उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है।

WhatsApp Group Join Now

विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित करेंगे।