हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर, यूपी पुलिस ने किया एनकाउंटर
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर नया अपडेट सामने आया है। बालियान हत्याकांड मामले में यूपी पुलिस ने हरियाणा के 2 कथित शूटरों का एनकाउंटर किया है। पुलिस के अनुसार मारे गए बदमाशों की पहचान सोनीपत निवासी सुमित और मोहित के रूप में हुई है।
इन दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था और उन्हें गोगी गैंग से जुड़े शूटर बताया जा रहा है। इनमें मोहित सोनीपत के बेयापुर खुर्द गांव का रहने वाला था। उसकी मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम पसर गया।
कौन है मोहित और सुमित
जानकारी के अनुसार पता चला है कि मोहित और सुमित दोनों हरियाणा के सोनीपत जिले के निवासी थे। मोहित के परिवार वालों के अनुसार नौवीं कक्षा के बाद ही अपराध की तरफ बढ़ गया था। शुरुआत में मित्रों के साथ हुए झगड़े के मामले में वह जेल गया था। बाद में पैरोल पर बाहर आने के बाद उसने अपना गांव बेयापुर खुर्द छोड़ दिया था। परिवार के अनुसार, मोहित पिछले करीब छह महीने से घर से लापता था। इस दौरान परिवार के लोगों को उसकी गतिविधियों और ठिकाने की कोई जानकारी नहीं थी। उसकी माता ने बताया कि कुछ समय पहले तक वह सुधारने की बात करता था, लेकिन उसके आसपास रहने वाले दोस्त उसे गलत रास्ते से बाहर नहीं निकलने दे रहे थे।
बेटे की मौत की खबर सुनकर बेसुध हुई मां
पुलिस द्वारा एनकाउंटर किए जाने पर मोहित का परिवार के लिए बेहद सदमे वाली रही। बेटे की मौत की जानकारी मिलने के बाद उसकी मां बेसुध हो गईं। वहीं, बहन, भाई और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्वजनों के अनुसार पिछले 6 माह से मोहित से कोई संपर्क नहीं था। ऐसे में उसकी मौत का समाचार अचानक मिलने से परिवार को बड़ा झटका लगा है। मां, बहन और छोटा भाई फिलहाल अपने मामा के साथ रह रहे हैं।
