सिरसा जिला के गांव में करंट से 2 युवकों की मौत, हरा चारा के लिए मक्की काटने गए गये थे
mahendra india news, new delhi
हरियाणा के सिरसा जिला में दो व्यक्तियों की करंट लगने से मौत हो गई है। करंट गांव रोड़ी के दो युवकों को लगा है। गांव मेें घटना के बारे में पता चलने पर मातम छा गया। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण व पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार गांव बुर्ज कर्मगढ़ में रोड़ी निवासी दो युवक मक्की काट रहे थे।
रोडी़ निवासी 19 साल दविंदर सिंह पुत्र गुरदर्शन सिंह व 19 वर्ष का दलजीत सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह गांव बुर्ज कर्म गढ़ में शुक्रवार शाम को हरा चारा के लिए मक्की काट रहे थे। इसी दौरान ट्राली पर चढ़ कर चारा ठभ्ीक कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर से जा रही 11000 वोल्टेज से एक के करंट लग गया। दूसरे ने उसे बचने की कोशिश की तो उसे भी करंट लग गया। इस दौरान मौके पार ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के सामान्य अस्पताल में भेज दिए हैं।
