home page

हरियाणा में कांवड़ लेकर लौट रहे दो युवकों को ट्रक ने कुचला, मौत, ऐसे हुआ हादसा

 | 
news

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के जिला यमुनानगर में रादौर-कुरुक्षेत्र रोड पर गांव धोड़ंग के पास वीरवार देर रात्रि हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे 2 युवकों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों मुताबिक सडक़ पर बने गड्ढे से बचने के प्रयास के दौरान पीछे से आए ट्रक ने दोनों को चपेट में ले लिया।

इस दुर्घटना में जींद जिला के नरवाना स्थित मोरपत्ती मोहल्ला के रहने वाले 21 साल के सचिन व 21 साल के अजय कुमार उर्फ काला की मौत हो गई, जबकि तीसरे साथी विक्रम कुमार ने सडक़ किनारे कूदकर जान बचाई।

बता दें कि पुलिस को दी शिकायत में विक्रम ने बताया कि ताऊ के बेटे सचिन, अजय कुमार उर्फ काला और 3-4 अन्य साथी 3 अगस्त को हरिद्वार से कांवड़ लेकर चले थे।

6 अगस्त की रात्रि करीबन 11 बजे सभी सहारनपुर-कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर रादौर में धोड़ंग गांव के पास पहुंचे। तभी यमुनानगर की ओर से तेज गति में आए ट्रक ने सचिन व अजय को टक्कर मार दी। दोनों सडक़ पर गिर गए और ट्रक उनके ऊपर से निकल गया।

इसके बाद मैंने सडक़ किनारे छलांग लगाकर जान बचाई। डायल-112 पर सूचना दी फिर एंबुलेंस से सचिन व अजय को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

WhatsApp Group Join Now