सर्वसम्मति से फैसला: पूर्ण बहुमत से श्री ब्राह्मण सभा रजि. सिरसा की कार्यकारिणी भंग,नए सिरे से करवाए जाएं चुनाव: प्रो. दयानंद शर्मा
mahendra india news, new delhi
श्री ब्राह्मण सभा रजि. सिरसा की मीटिंग में सभा के संविधान अनुच्छेद 50 के अनुसार सभा के 3/5 सदस्यों की उपस्थिति में वर्तमान कार्यकारिणी को सभा के सभी सदस्यों की सहमति से भंग कर दिया गया है। मीटिंग में पूर्व अध्यक्ष एसएन पारीक, शमशेर शर्मा, अशोक उपाध्याय, मेघनाथ शर्मा, सुभाष बांय वाले, दलीप दाधिच मौजूद रहे। इस आशय की जानकारी मीडिया से सांझा करते हुए प्रो. दयानंद शर्मा ने बताया कि सभा के पोर्टल पर 27 सदस्य रजि. हैं, जिनमें से 5 सदस्यों सुशील शर्मा, बीडी शर्मा, जगदीश फौजी, जनकराज शर्मा व चुन्नीलाल उपाध्याय की मौत हो चुकी है,
जबकि बिशंबर शर्मा अपना इस्तीफा दे चुके हैं, जबकि एक सदस्य राजिंद्र शर्मा, जोकि बाहर रहते हैं और कभी मीटिंग में आए ही नहीं हैं। दूसरी ओर अपने आप को प्रधान घोषित करने वाले अर्जुन शर्मा के पास मात्र 3 सदस्य ही हैं, जिससे मीटिंग का कोरम भी पूरा नहीं होता। ऐसे में प्रधान पद के चयन को सोसायटी भी किस प्रकार हरी झंडी दे सकती है, यह सोचने वाला विषय है। प्रो. दयानंद ने कहा कि उनका उद्देश्य शुरू से ही समाज को एक मंच पर लाकर समाज के उत्थान का था, लेकिन कुछेक स्वार्थी लोग समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं, जिसे समाज भी भली भांति महसूस कर रहा है। प्रो. दयानंद शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज में आपसी भाईचारा और एकता सबसे महत्वपूर्ण है।
उन्होंने बताया कि नई कार्यकारिणी का चुनाव चाहे जो भी करवाए, लेकिन निष्पक्ष तरीके से होना चाहिए, ताकि वाद-विवाद का मुद्दा ही खत्म हो जाए। प्रो. दयानंद शर्मा ने ब्राह्मण समाज के सदस्यों से अपील की कि वे आपसी मतभेदों को दूर रखते हुए समाज के हित में एकजुट होकर आगे आएं। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही समाज की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और सामाजिक कार्यों को गति देने में अह्म भूमिका निभा सकता है। इस मौके पर विजय जोशी, अशोक शर्मा, सुभाष बांयवाले, सुशील शर्मा, मेघनाथ शर्मा, अश्वनी शर्मा, राजेश पारीक सहित अन्य समाज के महानुभाव उपस्थित थे।
ये हैं सभा के सदस्य व उनकी स्थिति:
प्रो. दयानंद शर्मा ने बताया कि पोर्टल पर सभा के कुल 27 सदस्य पंजीकृत हैं, जिनमें एसएन शर्मा, दयानंद शर्मा, अशोक उपाध्याय, शमशेर शर्मा, मनमोहन शर्मा, सतीश निर्मल, सुशील शर्मा, हीरालाल शर्मा, बजरंग शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, अर्जुन शर्मा, बीडी शर्मा, एमएल शर्मा, राजिंद्र शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, रोशनलाल शर्मा, डा. राजिंद्र शर्मा, सुभाष चंद शर्मा जगदीश फौजी, दलीप दयाल, जनकराज शर्मा, बिशंबर शर्मा, मेघनाथ शर्मा, पुष्या मित्रा, सुशील वशिष्ठ, खेताराम जोशी व चुन्नीलाल उपाध्याय शामिल हैं, इनमें से 5 सदस्यों सुशील शर्मा, बीडी शर्मा, जगदीश फौजी, जनकराज शर्मा व चुन्नीलाल उपाध्याय की मौत हो चुकी है, जबकि बिशंबर शर्मा अपना इस्तीफा दे चुके हैं, जबकि एक सदस्य राजिंद्र शर्मा, जोकि बाहर रहते हैं और कभी मीटिंग में आए ही नहीं हैं।
