home page

मनरेगा में हरियाणा राजस्थान सहित इन प्रदेशों में बढ़ी मजदूरी; जानिए कितनी बढ़ाई गई है मजदूरी

 | 
अब कितने रुपये मिलेंगे मनरेगा में प्रतिदिन 

mahendra india news, new delhi


केंद्र सरकार ने मनरेगा के तहत मिलने वाली मजदूरी में बढ़ोतरी की गई है। केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए मनरेगा यानि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत अकुशल शारीरिक श्रमिकों के लिए नये मजदूरी रेटों को जारी किया है। अधिसूचना के मुताबिक मनरेगा मजदूरी की उच्चतम दर (374 रुपये प्रति दिन) haryana के लिए तय की गई है, जबकि सबसे कम (234 रुपये प्रति दिन) अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के लिए तय की गई है। 

जानकारी के अनुसार आठ राज्यों में 5 फीसद से नीचे की वृद्धि देखी गई है। इनमें हरियाणा, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, राजस्थान, केरल और लक्षद्वीप शामिल हैं। कुल मिलाकर, वेतन में करीबन 7 फीसद की औसत बढ़ोतरी देखी गई है। 


जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए मौजूदा औसत मजदूरी दर 267.32 रुपये रोजाना से बढ़कर 285.47 रुपये रोजाना हो गई है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर आधार जनसांख्यिकी सत्यापन स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, एक जनवरी के आंकड़े के अनुसार, मनरेगा के तहत करीबन 14.28 करोड़ सक्रिय श्रमिक हैं।

आपकी जानकारी के लिए इसके तहत गोवा में सबसे ज्यादा मजदूरी बढ़ाई गई है। गोवा में वर्तमान मजदूरी दर पर 10.56 फीसद की अधिकतम वृद्धि देखी गई। वहीं सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में सबसे कम 3.04 फीसद की वृद्धि दर्ज की गई। इसके अलावा उत्तराखंड में भी 3.04 फीसद की वृद्धि की गई है। मनरेगा की नई मजदूरी दरें 1 अप्रैल, 2024 से प्रभावी होंगी।

WhatsApp Group Join Now