home page

नशा मुक्ति अभियान के तहत राष्ट्रीय चौपटा पत्रकार संघ द्वारा आयोजित एमपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में नोहर राजस्थान की टीम बनी विजेता, सच कहूं सिरसा की टीम उपविजेता

 | 
bne

 एमपीएल में हरियाणा, राजस्थान के युवाओं ने  भाग लेकर दिया नशा मुक्ति का संदेश
mahendra india news, new delhi
गांव कुतियाना के क्रिकेट स्टेडियम में राष्ट्रीय चौपटा पत्रकार संघ द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत एमपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता और पत्रकार मिलन समारोह संपन्न हुआ। इस दो दिवसीय क्रिकेट महाकुंभ में नोहर पत्रकार संघ की टभ्ीम विजेता व सच कहूं की टीम उपविजेता बनी। विजेता टीम को 21 हजार रुपये की नगद राशि व ट्राफी उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये की नगद राशि व ट्राफी दी गई। समापन समारोह में मुख्यतिथि सीईओ सुभाष चंद्र, डीएसपी संजीव बल्हारा, पूर्व विधायक बलवान पूनिया, पवन बैनीवाल, समाजसेवी सज्जन सोनी, समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा, अनिल कासनियां, पंचायत समिति के चेयरमैन सूरजभान बूमरा, चमड़ावाला ग्रुप से कुलदीप सिंह, बी.डी स्पोट्स से दीपक राव, सोहनपाल, सरपंच हरविंद्र गोदारा ने विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित किया। इस मौके पर कुतियाना के सरपंच विनोद बांगड़वा ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया।

 

news
क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में नोहर की टीम ने 6 ओवर तीन विकट के नुकसान पर 58 रन बनाए। सच कहूं की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 ओवर में 48 रन बना सकी। नोहर की टीम ने विजेता बन ट्राफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में मैन आफ दा सीरिज का खिताफ राजेश फेफाना, बेस्ट फिलडर जोनी शर्मा को दिया। इन खिलाडिय़ों को बी.डी स्पोट्स द्वारा सम्मानित किया गया। विजेता व उपविजेता टीम को राष्ट्रीय चौपटा पत्रकार संघ द्वारा सम्मानित किया गया।  दो दिवसीय क्रिकेट महाकुंभ में नोहर पत्रकार संघ की टभ्ीम विजेता व सच कहूं की टीम उपविजेता बनी। विजेता टीम को 21 हजार रुपये की नगद राशि व ट्राफी उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये की नगद राशि व ट्राफी दी गई। इस मौके पर खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए डीएसपी संजीव बल्हारा ने कहा कि युवा वर्ग खेलों की तरफ विशेष ध्यान दें। इससे जहां से नशे से दुर रहेंगे। वहीं सेहत भी अच्छी बनी रहेगी।

 


पूर्व विधायक बलवान पूनियां ने कहा कि राष्ट्रीय चौपटा पत्रकार संघ ने हरियाणा व राजस्थान के खिलाडिय़ों के लिए खेलों का आयोजन कर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। इस पहल से हरियाणा व राजस्थान के युवा प्रेरणा लेकर नशे से दूर रहे। इससे दोनों राज्य का भाईचारा कायम रहेगा। राष्ट्रीय पत्रकार संघ के अध्यक्ष नरेश बैनीवाल, महेंद्र सिंह मेहरा, साहब राम, जगत परदेशी, सतवीर सहारण, हनुमान पुनियां, भगतसिंह° यश भ्भांभू, विक्रम इंदौरा, सुदेश पुनियां   ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता व मिलन समारोह में कुतियाना के सरपंच विनोद बांगड़वा का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर सरपंच रूपेश बैनीवाल, सुरेश पुनियां, विनोद कासनियां, श्यामलाल खोड, सीएम विंडो सदस्य सरपंच निरंजन, जयवीर शीलू, सरपंच अमर सिंह बरासरी, विकास पुनियां मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now