home page

डॉ. अनिल धानुका के नेतृत्व में करियर, उच्च शिक्षा, ऑनलाइन शिक्षा एवं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय अवसरों पर विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

 | 
Under the leadership of Dr. Anil Dhanuka, experts provided valuable information on careers, higher education, online learning, and national as well as international opportunities

mahendra india news, new delhi
सिरसा। हरियाणा, पंजाब एवं दिल्ली। छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को सही कोर्स, उपयुक्त विश्वविद्यालय तथा बेहतर करियर विकल्प के चयन में मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय विशेष करियर एवं उच्च शिक्षा काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों एवं प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों द्वारा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, रोजगार, प्रोफेशनल कोर्स, आॅनलाइन शिक्षा तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय करियर अवसरों की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम के प्रथम दिवस में आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस, मैनेजमेंट, कंप्यूटर, पत्रकारिता तथा विभिन्न स्किल एवं वोकेशनल कोर्सों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

Under the leadership of Dr. Anil Dhanuka, experts provided valuable information on careers, higher education, online learning, and national as well as international opportunities

विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने पाठ्यक्रम, प्रवेश प्रक्रिया, फीस, सुविधाओं, छात्रवृत्ति एवं करियर संभावनाओं के बारे में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए प्रमुख शिक्षाविद एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ. अनिल धानुका ने कहा कि आज आॅनलाइन एवं दूरस्थ शिक्षा उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर बन चुकी है, जो समय, दूरी अथवा अन्य व्यस्तताओं के कारण नियमित रूप से कॉलेज या विश्वविद्यालय नहीं जा सकते। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने घर, गांव, शहर अथवा नौकरी के साथ-साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा एवं मास्टर डिग्री जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी शैक्षणिक एवं प्रोफेशनल योग्यता को बढ़ा सकते हैं।

डॉ. धानुका ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, मंगलायतन यूनिवर्सिटी, एएमईटी यूनिवर्सिटी, आंध्रा यूनिवर्सिटी, एमएटीएस यूनिवर्सिटी, डीबीयू, आईएमटी यूनिवर्सिटी, सिमबोसिस, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, मारवाड़ी विश्वविद्यालय, भारतीय विद्यापीठ, शूलिनी विश्वविद्यालय तथा मानव रचना विश्वविद्यालय सहित विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस, कंप्यूटर, मैनेजमेंट, पत्रकारिता एवं अन्य क्षेत्रों में विभिन्न उच्च शिक्षा कार्यक्रम उपलब्ध हैं। उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की शंकाओं का समाधान करते हुए कहा कि यूजीसी एवं संबंधित नियामक संस्थाओं के नियमों के अनुरूप मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों एवं स्वीकृत कार्यक्रमों से प्राप्त आॅनलाइन एवं दूरस्थ शिक्षा की डिग्रियां संबंधित नियमों के अनुसार सरकारी एवं निजी रोजगार, पदोन्नति तथा उच्च शिक्षा के लिए मान्य होती हैं।

WhatsApp Group Join Now

विदेशों में डिग्री की स्वीकार्यता संबंधित देश, विश्वविद्यालय, नियोक्ता अथवा मूल्यांकन संस्था के नियमों पर निर्भर करती है, इसलिए विद्यार्थियों को प्रवेश से पहले इसकी जानकारी अवश्य प्राप्त करनी चाहिए। डॉ. अनिल धानुका ने कहा कि सीए, यूपीएससी तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी लचीली शिक्षा व्यवस्था उपयोगी हो सकती है। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी कर सकते हैं और भविष्य के करियर विकल्पों को और मजबूत बना सकते हैं। कार्यक्रम में मंगलायतन यूनिवर्सिटी, नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, एएमईटी यूनिवर्सिटी तथा सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों एवं काउंसलर्स ने विश्वविद्यालयों में उपलब्ध पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, फीस, सुविधाओं एवं अन्य शैक्षणिक अवसरों की जानकारी सांझा की।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. अनिल धानुका द्वारा उपस्थित विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों एवं काउंसलर्स को सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम में उनके सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि एवं बॉलीवुड तथा म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े प्रसिद्ध संगीतकार देबोजीत लहरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगीत, सिनेमा, फोटोग्राफी, फैशन, ज्योतिष, हेयर एवं मेकअप आर्टिस्ट, मीडिया तथा अन्य क्रिएटिव क्षेत्रों से जुड़े कलाकार एवं विशेषज्ञ भी अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित मान्यता प्राप्त शिक्षा, सर्टिफिकेट, डिप्लोमा एवं डिग्री के माध्यम से अपनी प्रोफेशनल पहचान एवं करियर को और मजबूत कर सकते हैं।

डॉ. अनिल धानुका ने बताया कि कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में विशेष रूप से कॉमर्स एवं मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध करियर अवसरों, प्रोफेशनल कोर्सों, उच्च शिक्षा, रोजगार, उद्योग जगत एवं भविष्य की संभावनाओं पर विशेषज्ञों द्वारा विशेष काउंसलिंग प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि तीसरे एवं अंतिम दिवस में विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न देशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में एडमिशन प्रक्रिया, स्टूडेंट वीजा, उपलब्ध स्कॉलरशिप, शिक्षा लागत, करियर अवसर तथा विदेश में अध्ययन से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

डॉ. धानुका ने कहा कि विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को किसी भी विश्वविद्यालय अथवा कोर्स का चयन करने से पहले उसकी मान्यता, संबंधित नियामक संस्था की स्वीकृति, कार्यक्रम की पात्रता, फीस, परीक्षा व्यवस्था एवं भविष्य में डिग्री की उपयोगिता की पूरी जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने विशेषज्ञों से संवाद किया तथा अपने करियर एवं उच्च शिक्षा से संबंधित विभिन्न प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। उपस्थित अभिभावकों ने इस प्रकार के करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम को विद्यार्थियों के भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।