home page

नाथूसरी चौपटा में लीगल लिटरेसी कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में दिखाई प्रतिभा

 
Under the Legal Literacy Programme at Nathusari Chowpatta, students displayed their talent in various activities
 | 
 Under the Legal Literacy Programme at Nathusari Chowpatta, students displayed their talent in various activities

Mahendra india news, new delhi
 राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी चौपटा में खंड स्तरीय लीगल लिटरेसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न दस गतिविधियों में 186 प्रतिभागियों ने भाग लिया। गतिविधियों के अंतर्गत वाद विवाद, निबंध लेखन, स्लोगन प्रतियोगिता, कविता प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रतियोगिता, पीपीटी प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग का आयोजन किया गया।

इस आयोजन को सफल बनाने में सभी स्कूल के सभी स्टाफ  सदस्यों तथा खंड शिक्षा अधिकारी विजय सचदेवा, बीआरपी शंकर शर्मा, लिपिक राजकुमार, संदीप नुइयां, स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य मनोज राघव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस कार्यक्रम के ओवरऑल इंचार्ज कुलदीप दलाल, प्रवक्ता इतिहास ने बताया कि खंड स्तर पर जो भी टीम प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करेगी, पुरस्कार की राशि बच्चों के खाते में डाल दी जाएगी और ये प्रतिभागी आगामी जिला स्तरीय लीगल लिटरेसी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इस मौके पर दलवीर शर्मा, सीताराम शर्मा, अमित शर्मा, राकेश सहारण, वीरेंद्र महला, परवेज हसन, राजेश कासनियां, कुलजीत सिंह, रविंद्र सोनी, विवेक शर्मा, राजबीर, संजय गोदारा, अंजू कासनियां, प्रदीप, रोहताश, प्रवीण, मीनाक्षी, अनीता देवी, नीरज रानी, पुष्पा, शिखा रानी इत्यादि स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now