हरियाणा में दो लड़कियों की अनोखी Love Story, प्यार परवान चढ़ा तो छोड़ा घर, नौकरी करने वाली बनेगी लड़का, दूसरी करेगी पढ़ाई

यह मामला अप्रैल महीने में महिला संरक्षण अधिकारी रजनी गुप्ता के सामने आया था। काउंसिलिंग के लिए उनके पास केस आया था, जहां दोनों ने अपनी दोस्ती काे स्वीकार किया था। इसके बाद दोनों ने शपथ पत्र देकर अपना-अपना घर छोड़ दिया और एक साथ चली गईं।
मेहंदी लगवाने गई थी, वहीं से शुरू हुई प्रेम कहानी
दरअसल, निजी कंपनी में काम करनी वाली लड़की अपनी छोटी बहन के साथ उसकी दोस्त के घर मेहंदी लगवाने के लिए गई थी। उसी मेहंदी वाली लड़की की उससे बात हाेने लगी। दोनों अच्छे दोस्त बन गए। फिर एक दिन मेहंदी लगाने वाली लड़की ने उसे प्रपोज किया। जॉब वाली लड़की ने पहले तो बोल दिया कि शादी में रुचि नहीं है, लेकिन बाद में हां कर दी।
लड़की ने इलाज शुरू कराया
जॉब वाली लड़की ने लड़का बनने का प्रोसेस शुरू कर दिया है। उनसे अपने ब्रेस्ट का इलाज शुरू किया। इसमें 2 साल लगेंगे। वह डॉक्यूमेंट में अपना नाम भी बदलेगी। फिलहाल, दोनों शादी नहीं करेंगी। बस एक साथ रह रही हैं।