home page

गोगामेडी मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पहली बार अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू

 | 
Unreserved special train launched for the first time for pilgrims visiting the Gogamedi Fair.

mahendra india news, new delhi

रेलवे विभाग ने गोगामेड़ी मेले के अवसर पर राजस्थान में दूसरे राज्यों से आने -जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक कनेक्टिवटी उपलब्ध करवाते हुए पहली बार गोगामेडी - अलीगढ़ - गोगामेडी अंतर रेलवे अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गोगामेडी मेले हेतु संचालित यह अंतर रेलवे स्पेशल रेलसेवा राजस्थान राज्य में दूसरे राज्यों से आने -जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक रेल संपर्क उपलब्ध कराएगी। मेला अवधि में यात्रियों की अधिकता को देखते हुए रेलवे द्वारा यह महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस अनारक्षित मेला स्पेशल के संचालन से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को बिना अग्रिम आरक्षण के यात्रा की सुविधा प्राप्त  होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे यात्री सुविधाओं में विस्तार, बेहतर रेल कनेक्टिविटी एवं श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।