home page

SIRSA में विभिन्न संस्थाओं ने पौधारोपण कर दी गुरु तेग बहादुर जी को श्रद्धांजलि

 | 
Various organizations in Sirsa paid tribute to Guru Teg Bahadur Ji by planting trees

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में और संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन टीम निफा, राजकीय महिला कॉलेज सिरसा, भारतीय शिक्षण मंडल और मातृभूमि वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गुरु जी की शहादत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक कदम उठाना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकीय महिला कॉलेज,

सिरसा के प्राचार्य डा. शत्रुंजीत सिंह ने गुरु तेग बहादुर के जीवन विषय पर अपने विचार रखें और संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवी रणजीत सिंह टक्कर, निफा सिरसा प्रधान राजेश स्वामी, गार्गी फाउंडेशन से गार्गी, मातृभूमि वेलफेयर सोसाइटी से नेशनल यूथ अवार्डी अनिल कुमार ढिढारिया, पर्यावरण प्रेमी डा. बलदेव राज कंबोज, तन्वी खुशबू मानव सहित महाविद्यालय के स्टाफ, विद्यार्थियों, नागरिकों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। उन्होंने गुरु तेग बहादुर जी के अद्वितीय बलिदान को याद करते हुएए पौधारोपण कर उनकी शिक्षाओं और संदेशों को फैलाने की दिशा में कदम बढ़ाया।

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय शिक्षण विधि छात्र छात्रा, पर्यावरण विशेषज्ञ और समाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे और गुरु जी की शहादत को न केवल ऐतिहासिक दृष्टि से, बल्कि मानवता, साहस और धार्मिक सहिष्णुता के प्रतीक के रूप में भी साझा किया। कार्यक्रम के आयोजक, निफा महासचिव हरियाणा दलबीर सिंह और कोऑर्डिनेटर निफा, सिरसा रंजीत सिंह टक्कर ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को हम केवल एक ऐतिहासिक घटना के रूप में नहीं देख सकते।

WhatsApp Group Join Now

उनकी शहादत और बलिदान आज भी हमें सिखाते हैं कि हम अपनी आस्थाओं, मान्यताओं और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा खड़े रहें। आज इस पौधारोपण कार्यक्रम के माध्यम से हम पर्यावरण और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास कर रहे हैं। समारोह में विभिन्न स्थानों पर 350 पौधे लगाए और वितरित किए गए, जिनमें आम, नीम, गुलमोहर और पीपल जैसे पौधे शामिल थे, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेंगे, बल्कि गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को भी एक जीवित स्मारक के रूप में याद दिलाएंगे। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ  डा. मुकेश, डा. रोहतास कुमार, डा. अंकिता, डा. रितिका, राजेश कुमार स्वामी, सोहन सिंह, बलविंदर सिंह, ललित कुमार, गार्गी, साहित्य कॉलेज की छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढक़र कर भाग लिया।