home page

भाजपा की कुनीतियों से विभिन्न वर्ग सडक़ों पर, सूखे की चपेट में आए किसानों को मुआवजा दे सरकार: दुष्यंत चौटाला

 | 
news

mahendra india news, new delhi
 हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सिरसा व फतेहाबाद में पर्याप्त मात्रा में नहरी पानी उपलब्ध न होने व कम बारिश के चलते धान उत्पादकों की स्थिति काफी दयनीय हो गई है, ऐसे में सरकार को उनकी सहायता के लिए हाथ बढ़ाना चाहिए और सूखे की चपेट में आए किसानों को पर्याप्त मात्रा में मुआवजा देना चाहिए। वे रविवार को अपने ऐलनाबाद हलके के विभिन्न गांवों माधोसिंघाना, उमेदपुरा, मेहनाखेड़ा, पोहडक़ां, ममेरा छोटी, काश्ीा का बास, बेहरवाला, कर्मशाना, खारी सुरेरां व मीठीसुरेरां आदि में अपने दो दिवसीय जनसंपर्क अभियान के दूसरे दिन ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक ओर भाखड़ा ओवरफ्लो हो रहा है

वहीं सिरसा व फतेहाबाद में नहरी पानी की खासी कमी महसूस की जा रही है। पूर्व डिप्टी सीएम ने पूरे हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का हवाला देते हुए कहा कि सरकार को उनसे संवाद करना चाहिए और उनकी जायज मांगों को पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन की गलत नीतियों के चलते आज पूरे हरियाणा में जहां सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं वहीं पटवारी, बिजली निगम कर्मी व रोड़वेज कर्मियों का रोष प्रदर्शन भी जारी है। उन्होंने महंगाई का जिक्र करते हुए कहा कि आज हर सामान्य परिवार के लिए दो वक्त की रोटी कमाना भी मुश्किल हो गया है। प्रत्येक गृहिणी की रसोई का बजट पूरी तरह से बिगडक़र रह गया है और युवाओं को उचित रोजगार नहीं मिल रहा है जिससे युवा अपराध व नशे की गर्त में आ रहा है। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक प्रणाली में सभी को अपनी बात रखने, प्रदर्शन का अधिकार है

मगर मुख्यमंत्री व उनका पूरा कैबिनेट सदन में चर्चा से भाग रहा है। उन्होंने कहा कि केवल पिछले शासनकाल पर दोष मढऩा मुख्यमंत्री की सफलता नहीं बल्कि विफलता है जिसे प्रदेशवासी स्वीकार नहीं कर रहे। इससे पूर्व उपरोक्त गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। बाद में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला युवा जेजेपी के ऐलनाबाद हलकाध्यक्ष राजबीर रोड के आवास पर मीडिया से भी रूबरू हुए। इस अवसर पर उनके साथ जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रधान महासचिव राधेश्याम शर्मा, पार्टी के जिला कार्यालय प्रभारी हरिसिंह भारी, सर्वजीत मसीतां, फतेहाबाद जिला अध्यक्ष रविंद्र बेनीवाल, शगनजीत सिंह कुरंगावाली, हल्का अध्यक्ष अनिल काासनियां, ऐलनाबाद युवा हलकाध्यक्ष राजबीर रोड, अंजनी लढा, कृष्ण शाहपुरिया, सिरसा हलकाध्यक्ष अजब ओला, जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी, युवा जेजेपी जिलाध्यक्ष राजेंद्र सुथार, जयपाल नैन डबवाली हलका अध्यक्ष नरेंद्र बराड़, जेजेपी का शहरी प्रधान दीपक भाटिया सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now