home page

विजय सेन बने राष्ट्रीय नाई महासभा हरियाणा राज्य के प्रदेशाध्यक्ष

 | 
Vijay Sen became the state president of the National Barbers' Association, Haryana

mahendra india news, new delhi
सिरसा। राष्ट्रीय नाई महासभा की ओर से सिरसा निवासी विजय सेन को संगठन के प्रति कार्यक्षमता, सामाजिक भावना एवं उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए राष्ट्रीय नाई महासभा हरियाणा राज्य का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके साथ-साथ विजय सेन को संस्था के उद्देश्यों व संवैधानिक सिद्धान्तों का अनुसरण करते हुए राज्य कार्यसमिति का गठन तीस दिनों के अन्दर करने का अधिकार भी दिया गया है।  

प्रदेश समिति में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रधान महासचिव, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, संगठन सचिव, कोषाध्यक्ष एवं कार्यसमिति में 7 सदस्य नियुक्त किए जाने हंै। विजय सेन ने अपनी नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय नाई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद गांधी एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। विजय सेन ने कहा कि संगठन की ओर से जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से निभाऊंगा। समाज की राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक एवं व्यवसायिक क्षेत्रों में प्रगति को लेकर भी निरंतर प्रयास किए जाएंगे। विजय सेन को शुभचिंतकों ने भी इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।