home page

गांव जमाल के ग्रामीणों पानी की समस्या को लेकर रातभर जाग कर दिया नहराना हेड पर धरना, गहरी दिन में सोते रहे अफसर

 | 
news

mahendra india news, new delhi

गांव जमाल के ग्रामीणों ने जमाल माइनर व कुताना माइनर के टेल पर पानी नहीं पहुंचने पर नहराना हेड पर बुधवार रात्रि को जागते ही रातभर धरना दिया। मगर ग्रामीणों की सुध लेने के लिए सिंचाई विभ्भाग के अधिकारी मौकेे पर नहीं पहुंचे। अधिकारी गहरी नींद में सोते रहे।  ग्रामीणों ने पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इसी को लेकर नहराना हेड पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरना स्थल पर पहुंचकर गुरुवार सुबह समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा ने समर्थन दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मिलीभगती से पानी चोरी हो रही है। वहीं मोगियों के साइज भी बड़े किए हैं। जिससे टेल पर पडऩे वाले जमाल गांव में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है। 

इससे पहले गांव के ग्रामीण एकत्रित होकर नहराना हेड पर पहुंचे। जहां पर ड्यूटी पर कर्मचारी के नहीं मिलने पर ग्रामीण रोष में आ गये। इसके बाद जैसे ही कर्मचारी मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों ने पानी माइनर में नहीं छोडऩे का कारण पूछा।

गांव के सरपंच ओमप्रकाश डूडी, उग्रसेन डूडी, रविंद्र डूडी, राजेंद्र साहु, अशोक साहु, देवीलाल खिचड़, राय सहाब बैनीवाल, महेंद्र सिहाग, मांगे राम कस्वा, भीम साहु ने बताया कि भ्गांव में पानी की भंयकर समस्या है। यह समस्या आज की नहीं, भीषण गर्मी हो या सर्दी, कभ्भी जमाल माइनर व कुताना माइनर में पर्याप्त नहीं पहुंचता है। इससे ग्रामीण खरीद कर पानी पीते हैं। क्योंकि पेयजल केंद्र में पानी का स्टॉक नहीं होता है। उन्होंने कहा कि बुधवार रात्रि भ्भी नहराना हेड पर जागते रहे। मगर कोई सुध लेने नहीं पहुंचा। 

उन्होंने बताया कि माइनर मेें दो दिन से पानी केवल कागजों में चल रहा है।  वरूवाली माइनर में जितने क्यूसेक पानी छोडऩा चाहिए, उस हिसाब से नहीं छोड़ा जा रहा है। इसी के साथ ही जैसे ही नहराना हेड पर पहुंचे। यहां पर ड्यूटी पर कर्मचारी ही नहीं मिला। जो व्यक्ति मिला, उसने कोई संतोषजनत जवाब नहीं दिया।

WhatsApp Group Join Now

नहराना हेड पर शुरू किया धरना
गांव के ग्रामीणों ने कहा कि हमारे हक का पानी पिछले तीन सालों से नहीं मिल रहा है। हम अपना हक लेकर रहेंगे। इसके लिए बुधवार से नहराना हेड पर धरना शुरू कर दिया है। रात्रि के समय यहीं पर धरना जारी रहेगा।