सिरसा जिला के गांव में राजकीय प्राथमिक स्कूल में अध्यापक के डेप्यूटेशन पर ग्रामीणों ने गेट पर जड़ा ताला, रोष जताया
mahendra india news, new delhi
सिरसा जिला में गांव रोड़ी स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल में अध्यापक को डेप्यूटेशन पर भेजे जाने के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने गेट पर ताला लगा दिया। इसी के साथ स्कूल के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद सुबह करीब 8 बजे से साढ़े 10 बजे तक धरना दिया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मौके पर पहुंचने और डेप्यूटेशन पर भेजे गए अध्यापकको इसी स्कूल में तैनात करने निर्णय के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।
गांव के ग्रामीण सुबह ही स्कूल के आगे पहुंचे गये। धरने का नेतृत्व कर रहे ग्रामीण वकील सिंह ने बताया कि स्कूल में 5वीं कक्षा तक करीबन 200 विद्यार्थी पढाई कर रहे हैं। स्कूल में अध्यापकों के कुल 7 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 2 पद पहले से रिक्त हैं। कार्यरत 5 अध्यापक में से एक पिछले 2 माह से एसआईआर में ड्यूटी पर है। ऐसे में, बचे चार अध्यापकों में से एक को विभाग द्वारा गांव कुरंगावाली के स्कूल में डेप्यूटेशन पर भेज दिया गया था।
ग्रामीणों की मांग पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और डेप्यूटेशन पर कुरंगावाली भेजे गये अध्यापक को वापस राजकीय प्राथमिक स्कूल रोड़ी में भेजने का निर्णय लिया। अध्यापक के वापस आने के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया
