home page

छत्तीसगढ़ के सीएम होंगे विष्णु देव साय, विधायक दल की बैठक में नाम पर लगी मुहर

राजस्थान में कल हो सकती है सीएम की घोषणा
 | 
राजस्थान में कल हो सकती है सीएम की घोषणा

mahendra india news, new delhi

भाजपा ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पर सस्पेंस खत्म कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी की विधायक दल की बैठक में फैसला हो गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ की कमान विष्णुदेव साय को सौंपी गई है। बता दें कि आदिवासी समाज से आने वाले विष्णुदेव साय वर्ष 1980 में भाजपा में शामिल हुए थे। 


आपको बता दें कि विष्णुदेव छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा से हैं, प्रदेश में आदिवासी समुदाय की आबादी सबसे ज्यादा है, इससे पहले भी कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा किसी आदिवासी चेहरे पर दांव लगा सकती है, जो अब सही साबित हो गया है। 


आपको बता दें कि विष्णुदेव साय वर्ष 2020 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने थे, वह सांसद और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वह आरएसएस और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के नजदीकी भी हैं।  21 फरवरी 1964 को जशपुर में विष्णुदेव साय का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था। 


आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के प्रथम कार्यकाल में वह केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री थे। 16वीं लोकसभा में वह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से जीतकर सांसद बने थे। वर्ष 1990-98 तक वह 2 बार विधायक रहे। इसके बाद 1999 से 2014 तक सांसद बने. सांसद रहते हुए वह कई कमेटी और पदों पर रहे. पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और 1980 में बगिया से निर्विरोध सरपंच का चुनाव जीता। इसके बाद उन्होंने वर्ष 1990 में पहली बार विधायक का चुनाव लड़ा और जीत गये। 

WhatsApp Group Join Now