शेरांवाली नहर में छोड़ा पानी, नहरी पानी कटौती से बिफरे किसानों ने नहराणा हैड पर दिया था धरना, किसानों ने दिया था अल्टीमेटम
mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र से गुजरने वाली शेरांवाली नहर में सिंचाई विभाग ने वीरवार को पानी छोड़ दिया। नहरी पानी की कटौती को लेकर किसानों ने नहराना हैड पर बुधवार को धरना शुरू किया था। किसानों ने पानी की मांग को लेकर बुधवार रात्रि को भी धरना जारी रखा। वीरवार सुबह से ही किसानों ने पानी की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी।
किसानों का कहना है कि शेरावाली नहर में पानी तीन दिन पहले आना चाहिए था, लेकिन अभी तक नहीं आया जिससे उनकी धान की बिजाई लेट हो रही है। इसको लेकर रोज स्वरूप किसानों ने नहराणा हैड पर धरना शुरू कर दिया और सरकार व सिंचाई विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने सिंचाई विभाग को अल्टीमेटम दिया कि वीरवार 12 बजे तक पानी नहीं छोड़ा तो खुद ही हैड के फट्टे उठा देंगे।
किसान नेता रणधीर जोधकां, सुरेंद्र महरिया, रमन कुमार, अरविंद गोदारा, करनैल सिंह कैरांवाली, अशोक कुमार, विनोद कुमार, अश्विनी, राकेश, संजय, मुकेश, राजेश कुमार, राजेंद्र, महावीर, रमेश कुमार ,अशोक कुमार, संजय बेनीवाल, सुरेश कुमार सहित कैंरावाली और दड़बा कलां के किसानों ने बताया कि सिंचाई पानी की कटौती के बाद धान की बिजाई रुकी हुई है और शेंरावाली नहर में 29 जून को पानी छोड़ा जाना था लेकिन अभी तक पानी नहीं छोड़ा गया। जिससे सिंचाई प्रभावित हो रही है।
धान की बिजाई नहीं हो पा रही इसको लेकर उन्होंने उच्च अधिकारियों से बात की तो उन्होंने कहा कि पीछे से पानी कम आ रहा है पानी पूरा होते ही नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा। इन्होंने बताया कि शैरावाली नहर के अंतर्गत कैंरावाली, दड़बा कलां, रंधावा, बकरियां वाली, रुपाणा , निरबाण, मिठनपुरा सहित कई गांवों में सिंचाई होती है। पानी की कटौती के कारण इन गांवों के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान नेता रणधीर जोधकां ने बताया इस बारे में सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारीयों से बात की गई तो एक्सईएन संदीप माथुर ने बताया की पीछे से पानी की कमी है और पानी पूरा होते ही नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा और जो कटौती की है उसको भी पूरा कर दिया जाएगा।
