मौसम 22 अगस्त: 17 घंटे के भीतर 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट
mahendra india news, new delhi
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 22 अगस्त को यूपी, बिहार समेत 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। इस आंधी की वजह से बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से धाराशायी हो सकते हैं। साथ ही किसानों के फसलों के नुकसान की भी संभावना है।
पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की भी चेतावनी दी गई है। वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात का आक्रामक रूप देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 22 अगस्त को देश के 24 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, सिक्किम, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। कुछ जगहों पर बिजली गिरने से नुकसान की आशंका है।
