home page

हरियाणा फिर बदला मौसम, इन जिलों में झमाझम बरसात; चेतावनी

 
Weather changed again in Haryana, heavy rain in these districts; warning
 | 
 Weather changed again in Haryana, heavy rain in these districts; warning
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में मानसून एक बार फिर से मंगलवार को सक्रिय हो गया है। मंगलवार को कई जिलों में बरसात हुई, वहीं कई जगह पर आसमान में बादल छाए हुए हैं। इसी के साथ मौसम विभाग ने 13 अगस्त 2025 से लगातार बरसात की उम्मीद जताई है और कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को 20 जिलों में बरसात की उम्मीद जताई है।
वहीं लगातार प्रदेश में हो रही वर्षा के चलते न्यनूतम और अधिकतम तापमान में कमी आई है। करनाल में तो दो डिग्री का ही अंतर रह गया है। इसी प्रकार सोमवार को हिसार में देर शाम छिटपुट बूंदाबांदी हुई।


आपको बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के आज मंगलवार को 20 जिलों में बरसात की उम्मीद है। इसके बाद 13 अगस्त से लगातार उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल आदि जिलों में बरसात होगी। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया।


इसके प्रदेश के बाकी जिलों में भी बरसात होने की उम्मीद व्यक्त की गई है। 15 अगस्त 2025 को कार्यक्रम के चलते एरिया में बरसात होने पर व्यवधान हो सकता है। इसके चलते प्रशासन की तरफ से दूसरी जगह पर भी तैयारियां की जा रही है।