home page

4 दिसंबर 2025 का मौसम : पहाडों में बर्फबारी से हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर व पंजाब में शीत लहर का अलर्ट

 | 
Weather for December 4, 2025: Snowfall in the mountains triggers cold wave alert in Haryana, Delhi-NCR and Punjab

4 दिसंबर 2025 का मौसम : पहाडों की बर्फबारी से हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर व पंजाब में शीत लहर का अलर्ट

mahendra india news, new delhi

मौसम में एक बार फिर से तेजी से बदलाव हो रहा है। मौसम में कल 4 दिसंबर को भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बर्फबारी का असर पूरे उत्तर-भारत में देखने को मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में सर्दी में काफी बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले 10 दिनों तक हरियाणा से लेकर बिहार तक करीब 6 राज्यों में शीतलहर के झोंकों से न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आएगी 


जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिर रही है और कोहरा छा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 और 5 दिसंबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमपात के साथ हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है, जिससे मौसम और बिगड़ सकता है। इससे हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर व पंजाब में शीत लहर का अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार चक्रवात तूफान दितवा के अवशेष रूप में बना गहरा दबाव दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तर तमिलनाडु–पुदुचेरी तट के पास बना हुआ था, जो दक्षिण-पश्चिम दिशा में आगे बढक़र एक सुव्यवस्थित निम्न दबाव क्षेत्र में कमजोर हो गया है।


एक ट्रफ रेखा सुव्यवस्थित निम्न दबाव क्षेत्र से लेकर लक्षद्वीप तक उत्तर आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तर केरल से होकर 0.9 किमी समुद्र तल से ऊपर तक फैली हुई है।
पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब के ऊपर 3.1 से 4.5 किमी समुद्र तल से ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now


प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बना हुआ है।


मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, दक्षिण तट आंध्र प्रदेश और उत्तर तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण लक्षद्वीप और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश की संभावना है।


देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटे के दौरान, तटीय तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर भारी बरसात दर्ज की गई। तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बरसात हुई। तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की बरसात हुई। पूर्वोत्तर भारत में मध्यम से हल्का कोहरा छाया रहा।पूर्वोत्तर भारत, बिहार, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा रहा।