6 अगस्त 2026 का मौसम: हरियाणा, राजस्थान समेत 17 राज्यों में होगी झमाझम बरसात, अलर्ट
mahendra india news, new delhi
मौसम में कल वीरवार यानि 6 अगस्त 2026 को भी बदलाव रहेगा। वैसे देखें तो देशभर में मॉनसून सक्रिय है, दिल्ली से लेकर सारे उत्तर भारत में इस हफ्ते की शुरुआत से ही बरसात हो रही है. लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत मिली है. वहीं उत्तराखंड समेत अन्य पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के बाद बुरा हाल है. केरल से लेकर असम तक बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 6 अगस्त के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग अनुसार कल देश के कुल 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून ट्रफ समुद्र तल पर गंगानगर, दिल्ली, लखनऊ, डाल्टनगंज और बांका होते हुए पूर्व दिशा में मणिपुर तक बनी हुई है। एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में करीब 3.1 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1.5 से 3.1 किमी की ऊंचाई के बीच एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। वहीं, दक्षिणी उत्तर प्रदेश के मध्य भागों में 4.5 से 5.8 किमी की ऊंचाई पर एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट के आसपास 5.8 से 7.6 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। बिहार के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में 3.1 से 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैला चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। वहीं, पूर्वोत्तर असम में 4.5 से 5.8 किमी की ऊंचाई पर एक और चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
इन प्रदेशों में होगी झमाझम बरसात
अगले 24 घंटे को दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, केरल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के दौर संभव हैं।
बिहार, झारखंड तथा कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो बार तेज बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, लद्दाख और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हो सकती है।
देश भर में हुई मौसमी हलचल
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तर मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
कुछ स्थानों पर भारी बारिश के दौर भी देखे गए। रायलसीमा में भी एक-दो स्थानों पर बारिश हुई। दिल्ली, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, पूर्वी गुजरात, पूर्वी राजस्थान, आंतरिक कर्नाटक, मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
