home page

हरियाणा प्रदेश में आज रात से बदलेगा मौसम, दो दिन होगी झमाझम बरसात, अलर्ट

 | 
Weather in Haryana to change tonight; heavy rain expected for two days—alert issued

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार रात्रि से मानसून सक्रिय होगा। मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। 


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा जैसलमेर, रायसेन, पश्चिमी छत्तीशगढ़, विदर्भ, दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश, गोपालपुर से होती हुई बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है तथा राजस्थान  के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है जिससे हरियाणा राज्य में मानसून की हवाएं कम आने से कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो रही है जो 1अगस्त तक लगातार बीच बीच में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना  है, 

परंतु 1 अगस्त रात्रि से मानसून हवाएं उड़ीसा, बिहार , उत्तरप्रदेश की तरफ से आने की संभावना बन रही है जिससे 2 अगस्त से 5 अगस्त के दौरान हरियाणा राज्य के  ज्यादातर  क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।  इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान बीच बीच में बादलवाई रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में  बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now

डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार