home page

1 जून 2025 का मौसम : हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों में कल होगी बरसात, अलर्ट

 | 
Weather of 1 June 2025: Tomorrow it will rain in Haryana, Delhi, Rajasthan and other states, alert
mahendra india news, new delhi

मौसम में पिछलेे कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में कल रविवार यानि एक जून को भी बदलाव देखने को मिलेगा। रविवार को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है।
चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा प्रदेश में हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर  4 जून तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान एक जून से 2 जून तक हवा में बदलाव उत्तर पूर्वी से पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने तथा बीच बीच में हल्के बादल तथा हवाएं चलने की संभावना है। परंतु  2 जून से पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव  संभावित जिससे 2 जून  रात्रि से 4 जून के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में तेज धूलभरी हवाएं चलने व कहीं कहीं
गरजचमक के साथ   हल्की बारिश की संभावना है।  जिससे इस दौरान दिन के तापमान में फिर से गिरावट परन्तु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित। 


दिल्ली में बादल छाए रहेंगे
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में 1 जून को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। 2 जून को गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है, वहीं 3 जून को भी मध्यम बारिश के साथ बादलों की मौजूदगी बनी रहेगी। 4 जून को बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 

3 जून को मध्यम बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री बने रहने की संभावना है। 4 जून को भी गरज या बारिश की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। 
 

WhatsApp Group Join Now