13 मई 2025 का मौसम: तपती गर्मी के लिए तैयार हो जाएं, कल ऐसा रहेगा मौसम

पिछले दो दिनों में मौसम के अंदर बदलाव देखने को मिला। बरसात व ओलावृष्टि से तापमान में कमी आई। इससे गर्मी से राहत मिली। मगर अब मौसम में अब तापमान बढ़ेगा। मौसम में कल मंगलवार यानि 13 मई 2025 को गर्मी का असर शुरू हो जाएंगा। हरियाणा, राजस्थान में दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर तपती गर्मी शुरू हो जाएगी।
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं 14 से 17 मई के बीच भी आंशिक बादल छाए रहने की संभावना। हवाओं की गति 10 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है।
राजस्थान में भीषण गर्मी शुरू
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा के साथ लगते राजस्थान में मंगलवार से तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद भीषण गर्मी का एक नया दौर शुरू हो सकता है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार इस बीच बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ एरिया में बादल गर्जन के साथ आंधी और हल्की-मध्यम बरसात होने की उम्मीद है।