home page

25 मार्च 2025 का मौसम : कल दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान में भीषण गर्मी

 | 
Weather of 25 March 2025: Severe heat in Delhi, UP, Haryana, Rajasthan tomorrow
mahendra india news, new delhi

मौसम में कल भी बदलाव देखने को मिलेगा। गर्मी का असर तेजी से अब बढ़ने लगा है। मौसम में 
कल का मौसम 25 मार्च 2025 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। सोमवार को कई जगहों पर पारा 35 डिग्री के पार तक पहुंच चुका है। दिनभर तेज धूप खिल रही है। इसी के साथ रात्रि का भी तापमान बढ़ा हुआ है। वहीं दक्षिण भारत और पहाड़ी इलाकों में बरसात दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में अभी गर्मी बढ़ेगी। वहीं पहाड़ी इलाकों में ठंडक और बर्फबारी होगी। कल मध्य भारत में हल्की बरसात से राहत मिल सकती है। कल कहां कैसा मौसम रहेगा? आइए बताते हैं।

दिल्ली में गर्मी करेगी परेशान
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर में कल आसमान साफ रहेगा। तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दिन में तेज धूप रहेगी, इससे लोगों को गर्मी परेशान करेगी। हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक बनी रहेगी। हवा की गति 10-15 किमी/घंटा रहने की संभावना है। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।