29 अगस्त 2025 का मौसम: मानसून की इन प्रदेशों में होगी जबरदस्त बरसात, चेतावनी
मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में शनिवार यानि 30 अगस्त 2025 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। स्काई मेट एप के अनुसार मानसून ट्रफ इस वक्त बीकानेर, कोटा, गुना, सागर, पेंड्रा रोड, सांबलपुर, पुरी होते हुए पूर्व-दक्षिणपूर्व दिशा में बंगाल तक फैला हुआ है।
दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश और आसपास बना लो-प्रेशर अब कमजोर हो गया है, लेकिन उसका असर ऊपरी हवा के चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में विदर्भ और आसपास के हिस्सों में 7.6 किलोमीटर ऊँचाई तक मौजूद है।
इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब पर सक्रिय है, जो लगभग 5.8 किलोमीटर ऊँचाई तक फैला हुआ है।
मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, विदर्भ, मराठवाड़ा, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी गुजरात, कोंकण-गोवा और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बरसात होने के आसार हैं।
गंगीय पश्चिम बंगाल, असम, मणिपुर, मिज़ोरम, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश व कुछ जगहों पर तेज बौछारें गिर सकती हैं।
पूर्वोत्तर भारत, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
साथ ही, दक्षिण छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, दक्षिण तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, राजस्थान और लद्दाख में हल्की बारिश होने की संभावना है।
पछले 24 घंटे के दौरान, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और तेलंगाना में मध्यम से भारी बारिश हुई।
आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिण कोंकण-गोवा, गुजरात के कुछ हिस्सों, दक्षिण मध्यप्रदेश, मेघालय, पूर्वी असम, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश व कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज हुई है।
पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, केरल, आंतरिक तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, गुजरात क्षेत्र, उत्तर-पश्चिम यूपी, हिमाचल और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड हुई।
वहीं, तमिलनाडु, तटीय आंध्रप्रदेश, अंडमान-निकोबार, सौराष्ट्र-कच्छ, पश्चिमी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, दिल्ली और पंजाब में हल्की बारिश हई।
