home page

3 अगस्त 2025 का मौसम: आज झमाझम बरसात का अलर्ट, मौसम रहेगा खराब

 | 
Weather of 3 August 2025: Alert of heavy rain today, weather will remain bad
 mahendra india news, new delhi

मानसून सक्रिय होने से जगह जगह बरसात हो रही है। मौसम में आज रविवार यानि 3 अगस्त को भी बदलाव देखने को मिल रहा है। कई प्रदेशों में सुबह से ही बरसात हो तो कहीं पर आसमान में बादल छाए हुए हैं। बरसात के कारण हरियाणा के कई जिलों में,  बिहार, यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश के निचले इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। कई जिलों में नदियां उफान पर है। लोगों को सुरक्षित इलाके में पहुंचाया जा रहा है। वहीं, इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से 3 अगस्त के लिए कई राज्यों में भारी बरसात का अलर्ट जारी कर दिया है।

दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली की बात करे तो आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। किसी-किसी इलाके में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में आज 20 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 3 अगस्त को किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर,मुंगेर, बांका, सुपौल और मधुबनी में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है । मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में 3 अगस्त को अधिकांश जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

राजस्थान हरियाणा में आज मौसम कैसा रहेगा
हरियाणा राजस्थान में 3 अगस्त को अधिकांश जिलों को बारिश से राहत मिलेगी। हालाकिं मौसम विभाग ने राजस्थान के अलवर, भरतपुर, करौली, दौसा, धोलपुर में भारी बरसात का अलर्ट जारी किया है। लोगों को इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है।

WhatsApp Group Join Now

हिमाचल में आज मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए 3 अगस्त को एक बार फिर से भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है।