9 अगस्त 2025 का मौसम: आज पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में होगी झमाझम बरसात, अलर्ट
मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। मानसून सक्रिय होने से आज रक्षा बंधन के दिन यानि 9 अगस्त को भी कई जगह पर बरसात होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून ट्रफ समुद्र तल पर इस समय फिरोज़पुर, पटियाला, मेरठ, बरेली, लखनऊ, वाराणसी, डाल्टनगंज, बांकुरा से होते हुए दक्षिण-पूर्व दिशा में उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, उत्तराखंड, कर्नाटक, लक्षद्वीप, तेलंगाना और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बरसात के साथ कुछ स्थानों पर भारी बरसात संभव है।
पूर्वोत्तर भारत, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण व गोवा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, दिल्ली के कुछ हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है।
दक्षिण गुजरात, पूर्वी राजस्थान और लद्दाख में हल्की बारिश की संभावना है।
गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तर ओडिशा पर बना ऊपरी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अब बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल तट और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।
उत्तर आंतरिक कर्नाटक पर 5.8 किलोमीटर ऊँचाई तक फैला चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश से दक्षिण बांग्लादेश तक बिहार, झारखंड और उत्तरी गंगीय पश्चिम बंगाल से होकर 1.5 से 3.1 किलोमीटर ऊँचाई पर एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के पास एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है।
देश भर में हुई मौसमी हलचल
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान, तेलंगाना में मध्यम से भारी बरसात हुई। दक्षिण छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, पूर्व असम और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बरसात हुई।
पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, मराठवाड़ा और कोंकण व गोवा में हल्की से मध्यम बरसात दर्ज की गई। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र व कच्छ, तटीय कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की बरसात हुई।
