home page

5 दिसंबर 2025 का मौसम : कल हरियाणा, राजस्थान, यूपी, पंजाब में शीतलहर का अलर्ट, देखे मौसम की ताजा रिपोर्ट

 | 
Weather of December 5, 2025: Cold wave alert in Haryana, Rajasthan, UP, Punjab tomorrow, see latest weather report
mahendra india news, new delhi

पिछले कई दिनों से मौसम के अंदर बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में कल शुक्रवार यानि 5 दिसंबर को भी बदलाव रहेगा। क्योंकि पहाड़ी एरिया में बर्फबारी हो रही है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर पूरे उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिनभर धुंध देखने को मिलेगी। इसी के साथ ही राजस्थान,  यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत उत्तर भारत में शुक्रवार को शीतलहर चलेगी। सुबह और शाम ठंड काफी बढ़ सकती है।

राजस्थान में बढ़ी ठंड
मौसम में हर प्रदेश में बदलाव हुआ है। राजस्थान में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है, और कई जगह पर शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरी भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में तेजी से गिरावट आई है। 


हरियाणा और पंजाब में शीतलहर का अलर्ट
पहाड़ी क्षेत्र से राज्यों से सटे हरियाणा और पंजाब में न्यूनतम तापमान गिरता जा रहा है। अब पंजाब में कोल्ड वेव की स्थिति बन चुकी है। वहीं, हरियाणा के विभिन्न हिस्सों पर बर्फीली हवाओं के झोंकों से सर्दी परेशानी पैदा कर रही है। मौसम विभाग का मानना है अगले 10 दिन तक कोहरा और ठंडी का सितम देखने को मिलेगा।

यूपी में शीतलहर के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले सप्ताह की शुरुआत से शीतलहर असर दिखाना शुरू करेगी, जिससे न्यूनतम तापमान में और कमी आएगी।