6 दिसंबर 2025 का मौसम: हिमाचल समेत 4 प्रदेशों में बरसात की चेतावनी, हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में कल शनिवार 6 दिसंबर को भी बदलाव रहेगा। वैसे उत्तर भारत के कई शहर जहां शीत लहर की चपेट में हैं, वहीं देश के 4 प्रदेशों ऐसे भी हैं जहां बारिश मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने हिमाचल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है।
भारी ठंड के बीच मौसम विभाग ने मुश्किल बढ़ाने वाला अलर्ट जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 से 4.5 किमी ऊँचाई के बीच बना पश्चिमी विक्षोभ एक ऊपरी हवा के चक्रवात के रूप में बना हुआ है। प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश पर स्थित है। एक चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वी बांग्लादेश और उससे सटे असम व मेघालय पर बना हुआ है।
देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटे के दौरान, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बरसात हुई। तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बरसात दर्ज की गई। रेयालसीमा में हल्की बारिश हुई।
पूर्वोत्तर भारत में मध्यम से हल्का कोहरा छाया रहा। बिहार और पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्का कोहरा दर्ज किया गया।
पंजाब, हरियाणा और उत्तर राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर चली।
मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण लक्षद्वीप और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में हल्की बारिश की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है।
