home page

2 नवंबर 2025 का मौसम : पहाड़ी क्षेत्रों में गिरेगी बर्फ, इन प्रदेशों में होगी बरसात

 
Weather of November 2, 2025: Snow will fall in the hilly areas, it will rain in these regions
 | 
 Weather of November 2, 2025: Snow will fall in the hilly areas, it will rain in these regions
mahendra india news, new delhi

मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम को लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने 2 नवंबर 2025 का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके तहत कई प्रदेशों में बरसात होगी। इसी के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी।                           
दिल्ली एनसीआर हरियाणा में फिलहाल मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। बादलों की आवाजाही के बावजूद बरसात का कोई अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग ने साफ मौसम के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। रविवार को मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन वातावरण में धुंध और प्रदूषण की वजह से बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है।

यूपी बेमौसम बारिश से होगा ठंड में इजाफा
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यूपी में 6 नवंबर तक बेमौसम बरसात का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह से सुबह घना कोहरा छा सकता है। पश्चिमी हवाओं के कारण शनिवार से रात के तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है। 


राजस्थान में मौसम 
राजस्थान प्रदेश के अंदर एक नए मौसमी तंत्र के असर से कई इलाकों में बरसात होने और तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार अरब सागर की खाड़ी में बना अवदाब आज कमजोर होकर 'वेल मार्क लो प्रेशर एरिया' (डब्ल्यूएमएम) में बदल गया है। इसके असर से 1 और 2 नवंबर को उदयपुर, कोटा संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की बरसात होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 3 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट
मौसम वैज्ञानिकों ने इसी क ेसाथ ही 2 नवंबर को उत्तराखंड के ऊंचाई वाले स्थानों पर बरसात के साथ बर्फबारी ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। 2 से 4 नवंबर तक पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है, लेकिन 5 नवंबर को चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, रूद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में मेघ गर्जन के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 

WhatsApp Group Join Now