home page

9 अक्टूबर, 2025 का मौसम : कल ऐसा रहेगा मौसम, इन प्रदेशों में होगी झमाझम बरसात

 | 
Weather of October 9, 2025: This will be the weather tomorrow, there will be heavy rain in these states
mahendra india news, new delhi

माौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में कल यानि 9 अक्टूबर 2025 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा अक्षांश 20ए उत्तर, देशांतर 69ए पूर्व, वेरावल, भरूच, उज्जैन, झांसी, शाहजहांपुर और अक्षांश 30 डिग्री उत्तर, देशांतर 81 डिग्री पूर्व से होकर गुजर रही है।

स्काई मेट एप के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

पश्चिमी विक्षोभ एक प्रेरित निम्न दाब क्षेत्र के रूप में पूर्वी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में स्थित है, इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है।

एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण बांग्लादेश के ऊपर बना हुआ है। एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पूर्व असम के ऊपर बना हुआ है।

एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में तमिलनाडु तट के पास समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर स्थित है।


देश भर में हुई मौसमी हलचल
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तर पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। दक्षिण गुजरात में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

WhatsApp Group Join Now

असम और मेघालय, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तर मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। पूर्वोत्तर भारत, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और जम्मू-कश्मीर में हल्की वर्षा दर्ज की गई।


मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु में मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी बरसात होने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत, गंगा के मैदान वाला पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गोवा और दक्षिण कोंकण व गोवा में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में हल्की वर्षा संभव है।