home page

28 सितंबर 2025 का मौसम : कल फिर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

 | 
Weather of September 28, 2025: Tomorrow there will be heavy rain again, Meteorological Department issued red alert
 mahendra india news, new delhi

मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में रविवार यानि 28 सितंबर 2025 को भी बदलाव रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण ओडिशा तट से टकराई डिप्रेशन प्रणाली अब दक्षिण ओडिशा के अंदरूनी हिस्सों में पहुंच चुकी है और अगले 24 घंटों में कमजोर होकर वेल मार्क्ड लो-प्रेशर एरिया में बदल सकती है। इसके असर से पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है।

मौसम के बारे में जानकारी देते हुए आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अखिल श्रीवास्तव ने कहा, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कोंकण और गोवा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है क्योंकि आज इन स्थानों पर बारिश की उम्मीद है। इन क्षेत्रों में अगले 2-3 दिनों के लिए रेड अलर्ट की संभावना है। 


दिल्ली में कल मौसम?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी रहेगी। मॉनसून लौट चुका है और अगले 2-3 दिन तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 27 से 30 सितंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालांकि 27 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी ने एक बार फिर लोगों को खूब परेशान किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 से 28 सितंबर को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बरसात और बिजली गिरने की उम्मीद है। 

WhatsApp Group Join Now

हिमाचल प्रदेश में कल मौसम?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (जिसमें हिमाचल शामिल) में सामान्य मौसमी गतिविधि, बड़े पैमाने पर भारी बारिश का अलर्ट नहीं। अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्यत: शुष्क से आंशिक बादलों वाला रहने का अनुमान। ऊंचाई वाले इलाकों में रात का तापमान धीरे-धीरे गिर सकता है।