मौसम का आज से बदलेगा मिजाज, गरज चमक के साथ इन प्रदेशों में होगी बरसात, अलर्ट
mahendra india news, new delhi
मौसम में आज सेंड के दिन यानि 11 अक्टूबर को भी कई प्रदेशों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने ताजा मौसम बुलेटिन में अगले कुछ दिनों के मौसम को लेकर अहम अपडेट दिया है। विभाग के मुताबिक 11 अक्टूबर को कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं का भी असर देखने को मिल सकता है।
इन राज्यों में बारिश का अनुमान
आईएमडी के मुताबिक 11 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से छिटपुट बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में भी 11 से 14 अक्टूबर के दौरान बारिश का दौर जारी रह सकता है। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 11 से 14 अक्टूबर तक अलग-अलग जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है।
बिहार में 11 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है। झारखंड में 11 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। ओडिशा में 11 से 14 अक्टूबर तक बारिश का दौर रहने का अनुमान है। सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 11 अक्टूबर को हल्की से छिटपुट बारिश हो सकती है, जबकि गंगीय पश्चिम बंगाल में 11 अक्टूबर तथा 14 अक्टूबर को बारिश की संभावना है।
