home page

मौसम का बदलेगा मिजाज! 13 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

 | 
Weather set to take a turn! Rain and thunderstorm alert for 13 states; IMD issues warning

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI

मौसम का मिजाज आज रविवार यानि एक नवंबर  2026 को कई प्रदेशों में बदलेगा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में सक्रिय में मौसमी सिस्टम के कारण दक्षिण और उत्तर भारत में बरसात की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने 13 प्रदेशों के अंदर भारी से मध्यम स्तर की बरसात होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसी के साथ ही उत्तराखंड में ओलावृष्टि की भी संभावना है। ऐसे में अगर आप कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो एक बार मौसम का अपडेट जरूर ले लें।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके 31 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में डिप्रेशन में बदलने की प्रबल संभावना है। इसके बाद यह सिस्टम आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ सकता है।

यहां पर होगी बारिश?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और अंडमान-निकोबार में हल्की से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।