home page

मौसम आज रहेगा खराब: 20 राज्यों में होगी झमाझम बरसात, अलर्ट

 | 
Weather to be rough today: Heavy rain expected in 20 states; alert issued

 mahendra india news, new delhi
मौसम विभाग के अनुसार आज वीरवार यानि 17 सितंबर को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 20 राज्यों में भीषण बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी है। यानि मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। क्योंकि दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसका असर राजस्थान में तो पड़ेगा ही, लेकिन कई और प्रदेशों में भी देखने को मिल सकता है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जो कई राज्यों में टेंशन बढ़ा सकती हैं। बंगाल से सटे ओडिशा में भी हवा तूफीनी स्पीड से चलने की आशंका है। दरअसल, असम और उसके आसपास भी ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इससे भारी बारिश होने की संभावना है।

इन प्रदेशों में होगी झमाझम बरसात, अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार वीरवार यानी 17 सितंबर को बरसात होगी। इन 20 राज्यों में दिल्ली, बिहार, यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, गुजरात, ओडिशा, पंजाब, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में मूसलाधार बारिश हो सकती है।